शासकीय सम्पत्ति पर पोस्टर एवं बैनर लगाने वालों पर करें कार्यवाहीः निगमायुक्त

Jun 01 2021


ग्वालियर1 नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा ने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासकीय सम्पत्ति पर पोस्टर एवं बैनर लगाने वाले लोगों एवं संस्थाओं पर सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के साथ ही जुर्माने की भी कार्यवाही की जावे। बैठक में अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेनिगम मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में निगमायुक्त श्री वर्मा ने बैठक के प्रारम्भ में सभी अधिकारियों से उनके तथा उनके परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सभी से सावधानी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों से उनके परिवार एवं स्टाफ के वेक्सीनेशन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी वेक्सीनेशन के लिए रह गया है, तत्काल उसका वेक्सीनेशन करायेंबैठक में निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर पदस्थ किये गए नवीन क्षेत्राधिकारियों से कहा कि वह अपने से पूर्व के क्षेत्राधिकारी से उनके द्वारा किये जाने वाले दवा वितरण कार्य, वेक्सीनेशन कार्य, सैनिटाइजेशन सहित अन्य सभी आवश्यक कार्यों को अच्छी तरह से समझ लें तथा पूरी मेहनत के साथ अपना कार्य करें। निगमायुक्त श्री वर्मा ने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी अच्छा कार्य एवं कुछ हटके कार्य करते हैं, वह उन्हें प्रोत्साहित करेगेंबैठक में निगमायुक्त  वर्मा ने अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये