निगमायुक्त वर्मा ने शहर भ्रमण कर दुकानदारों से की कोविड-19 के निमयों का पालन करने की अपील
Jun 01 2021
ग्वालियर 1 जून - नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज अनलाॅक के प्रथम चरण में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि बिना मास्क के आये ग्राहक को सामान न दें, दुकानों के बाहर दो गज दूरी पर गोले बनायें तथा सभी दुकानदार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपना व्यापार करें। निगमायुक्त श्री वर्मा ने मुरार सदर बाजार, सब्जी मंडी, बारादरी चैराहा तथा महाराज बाडे व सुभाष मार्केट का भ्रमण कियाकोविड-19 की दूसरी लहर में शहर को पूरी तरह से लाॅक कर दिया था पंरतु अब प्रतिदिन आने वाले मरीजों में कमी आने पर जिला प्रशासन के द्वारा धीमे-धीमे शहर को अनलाॅक किया जा रहा है। उसी कडी में जिला प्रशासन ने शहर की दुकानों को प्रतिदिन खोलने के लिए एक दिन दाये तरफ की दुकाने तथा दूसरे दिन बाये तरफ की दुकाने खोलने के लिए आदेशित किया है। शहर के बाजारों में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कोविड गाइडलाइन के पालन को लेकर निगमायुक्त श्री वर्मा ने शहर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर दुकानदारों व आमजन से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की समझाइस दी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









