बाजार खुलते ही निगम ने तेज किया सैनिटाइजेशन का अभियान
Jun 01 2021
ग्वालियर 01 जून कोविड-19 के संक्रमण की संभावना के चलते पिछले काफी दिनों से शहर के सभी बाजार बंद चल रहे थे। आज 1 जून से ग्वालियर में अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तथा शहर के बाजार भी निर्धारित समयानुसार रोस्टर अनुसार खुलना प्रारंभ हो गए हैं। इसी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य और तेजी से निगम द्वारा किया जा रहा है जिससे प्रमुख बाजारों में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेनिगमायुक्त श्री वर्मा के निर्देशन पर महाराज बाडे सहित सभी बाजारों में सैनिटाइजेशन किया गया तथा आमजन व दुकानदारों को समझाइस दी गई की वह दो गज दूरी का पालन करें तथा दुकानों पर मास्क लगाकर रहें साथ ही ग्राहक भी मास्क लगाकर आये और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें या धोयेंनिगम अमले ने सभी प्रमुख बाजारों में लिखी दुकानें खोलने की जानकारीशहर में आज से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जिसके तहत ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर रोस्टर अनुसार बाजार खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत किस मार्केट की कौन सी लाइन की दुकानें किस दिन खुलेंगे इसकी जानकारी नगर निगम के अमले द्वारा शहर के सभी प्रमुख बाजारों एवं मार्केटों में लिखने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही निगम द्वारा प्रमुख बाजारों व क्षेत्रों में दुकानें खोलने को लेकर आवश्यक जानकारी का अनाउंसमेंट किया गया। निगम के अमले द्वारा निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर तत्परता से किए गए इस कार्य के चलते दुकानदारों को काफी सुविधा हो रही है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









