मुख्यमंत्री चौहान ने किया देवी अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण
May 31 2021
ग्वालियर 31 मई मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के चौड़ी नामक गाँव में जन्मी अहिल्या बाई का विवाह मल्हारराव के पुत्र खण्डेराव से हुआ। अहिल्या बाई होल्कर ने महेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। अहिल्या बाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत वर्ष के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर, घाट, बावडियों का निर्माण कराया और अन्न क्षेत्र खोले। अहिल्या बाई प्रजा हितैषी, धर्म परायण, वीर योद्धा और आदर्श शासक थीं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र और महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









