केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के प्रयास से सी.टी..स्कैन मशीन के लिए 1.22 करोड़ रू. प्रदान.कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर का सतत सक्रिय योगदान जारी
May 30 2021
नई दिल्ली/ग्वालियर/मुरैना/श्योपुर, 30 मई 2021, कोरोना महामारी से निपटने के लिए क्षेत्रीय सांसद, केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह तोमर का सक्रिय योगदान सतत जारी है। इसी क्रम में रविवार को केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के प्रयास से पी.आई. इंडस्ट्रीज की ओर से आरोग्य धाम अस्पताल, ग्वालियर को 1.22 करोड़ रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह मदद सी.टी. स्कैन मशीन के लिए दी गई हैदिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर की उपस्थिति में, उनके निवास पर पी.आई. इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एमिरेट्स श्री सलिल सिंघल तथा श्री मयंक सिंघल ने आरोग्य धाम अस्पताल को 1.22 करोड़ रू. का यह चेक भेंट किया। इस अवसर पर श्री विष्णु जैन, डा. रामकुमार राजोरिया, डा. सुरेशचंद गुप्ता एवं श्री सचिन जैन उपस्थित थे। आरोग्य धाम के सदस्यों ने इस अनुकरणीय सहायता के लिए पी.आई. इंडस्ट्रीज तथा मंत्री श्री तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया हैकोविड-19 संकट के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री तोमर जहां अपने दायित्वाधीन चारों केंद्रीय मंत्रालयों (कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा खाद्य प्रस्संकरण उद्योग) की व्यवस्थाओं को सुचारू संचालित करते रहे हैं, वहीं उन्हें अपने संसदीय अंचल के लोगों की भी विशेष परवाह है। पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की मुश्किल घड़ी में जब ग्वालियर में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की विशेष आवश्यकता थी, तब श्री तोमर ने आईनेक्स कंपनी के चेयरमैन श्री पवन जैन से बात कर ग्वालियर को ऑक्सीजन गैस टैंकर्स की व्यवस्था कर अस्पतालों को उपलब्ध करवाएंलोगों को इस महामारी से बचाने तथा मरीजों को राहत देने के लिए हर तरह के संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही श्री तोमर इसी दिशा में अपने प्रयास सतत जारी रखे हुए हैं। उन्होंने सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र मुरैना व श्योपुर में ही नहीं, अपितु ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश की चिंता की है। वे क्षेत्र में कोरोना की स्थिति जानने के लिए लगातार क्षेत्र के कलेक्टरों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं। यह उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि जिला चिकित्सालय, मुरार में ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है। ग्वालियर बार एसोसिएशन की मदद से 50 बिस्तरों का कोविड सेंटर प्रारम्भ हुआ। इफको की मदद से श्योपुर में ऑक्सीजन प्लांट। बानमौर स्थित जेके टायर कंपनी से बात कर ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई गई हैं। रेल और वायु मार्ग द्वारा भी ग्वालियर-चम्बल संभाग की जनता के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई गई है। UPL लिमिटेड से बात कर जयारोग्य अस्पताल, ग्वालियर में एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने पर सहमति हुई है, जिससे प्रतिदिन 100 बिस्तरों के लिए ऑक्सीजन प्राप्त होगीकेंद्र व राज्य सरकार ने म.प्र. में 58 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिनमें से मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़ व अशोकनगर को एक-एक ऑक्सीजन प्लांट मंजूर है। श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, गुना एवं अशोकनगर के जिला सरकारी अस्पतालों में सी.टी. स्कैन मशीन लगाने हेतु स्वीकृति दी गई है, वहीं Syngenta कंपनी द्वारा सिविल अस्पताल, अम्बाह जिला मुरैना में CSR अंतर्गत एक सी.टी. स्कैन मशीन लगाने पर सहमति दी गई हैजिला चिकित्सालय, मुरैना के लिए 10-10 करके दो बार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए है, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रू. है। अम्बाह, पोरसा, जौरा, कैलारस, सबलगढ़, करहाल, विजयपुर और बड़ौदा में ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए हैं। ग्वालियर में जल्द ही 570 बिस्तर का अस्पताल शुरू होने जा रहा है, इसके लिए स्टाफ व उपकरण की व्यवस्था की प्रक्रिया चल रही है। अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों, रेमडेसिविर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही मुरैना में 4 व श्योपुर में 3 नए ऑक्सीजन प्लांट को भी स्वीकृति दिलाई गई है। साथ ही, ब्लैक फंगस से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था के दिशा-निर्देश श्री तोमर द्वारा दिए गए हैं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









