गुटखा महंगा देने पर की फायरिंग.व्यवसायी की शिकायत पर मामला दर्ज ग्वालियर। गुटखा महंगा देने पर नाराज दो बदमाशों ने व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नंबर एक की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैहजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नंबर एक निवासी दमन अग्रवाल पुत्र नरेन्द्र अग्रवाल व्यवसायी है और उनकी न्यू कॉलोनी में ही किराने की दुकान है। बीती रात उनकी दुकान पर बंटी भदौरिया व नितिन जादौन गुटखा खरीदने आए और गुटखा महंगा देने पर उनके बीच विवाद हो गया और बंटी ने कमर से कट्टा निकालकर दमन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से किसी तरह बचाकर दमन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीडि़त कीशिकायत पर आरोपियों के खिलाफ फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वह अपने घरों से फरार मिले हैएक व्यवसायी पर दो बदमाशों ने गुटखा महंगा देने पर फायरिंग की है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी आरोपी अपने घरों से फरार है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
May 30 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









