ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएम शर्मा जी (एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब नई शिक्षा नीति 2020

May 27 2021

 ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएम शर्मा जी (एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में  बताया कि अब नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत तय स्नातक के छात्र एनसीसी को ऐच्छिक विषय के रूप में चुन सकते हैं।नई शिक्षा नीति में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत आने वाले समय में एनसीसी इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में होगा। ब्रिगेडियर वीएम शर्मा जी कहा कि नये पाठ्यक्रम को यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार 6 सेमेस्टर और 24क्रेडिट पाॅइंट के रूप में पारित किया गया है।यह कोर्स नई शिक्षा नीति 2020के रूप में होगा जिसमें 10दिवस का शिविर प्रशिक्षण भी स।म्मिलित होंगे। यूजीसी ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए हैं कि आगामी सत्र में एनसीसी को इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में शामिल किया जाय।यह सिद्धांत और व्यवहार पर आधारित है।सैन्य इतिहास पढ़ने के साथ साथ छात्र शिविरों के माध्यम से मानचित्र आंकलन, फील्डक्राफ्ट, युद्ध कौशल और हथियार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगेबढ़ेंगे रोजगार के अवसरब्रिगेडियर वीएम शर्मा जी ने बताया कि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर के अंतर्गत संचालित समस्त महा विद्यालयों तथा विश्व विद्यालय के  छात्र इस नई पहल से एनसीसी के विद्यार्थी " बी" और "सी"प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ ही अब उच्च प्रशिक्षण के लिए अकादमिक क्रेडिट भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ साथ केन्द्रीय और राज्य सरकार की रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं में भी अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हो सकेंगेप्रस्तावित पहल का आगामी शैक्षणिक सत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है। राज्य सरकार से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की है। अन्य राज्यों की तरह यह विश्वास है कि मध्यप्रदेश के समस्त विश्व विद्यालय भी इसमें अपनी सकारात्मक रूप से स्वीकृति देंगेएनसीसी को अतिरिक्त विषय के रूप में चुनने के लाभ सैन्य संगठन में युवा पा सकेंगे रोजगारइलेक्टिव क्रेडिट कोर्स सिद्धांत और व्यवहार पर आधारित है। सैन्य इतिहास पढ़ने के साथ साथ शिविरों के माध्यम से शारीरिक दक्षता और हथियार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे इससे युवाओं को सैन्य संगठनों में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगेनिजी क्षेत्रों में भी मिल सकेगी नौकरीजनरल इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स से युवाओं की शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी।यह कोर्स करने वाले युवाओं के पास सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव के साथ डिग्री योग्यता भी होगी जिसमें निजी सुरक्षा कंपनियों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगेराष्ट्रीय सुरक्षा को नये आयाम स्थापित होंगेएनसीसी विश्व का सबसे बड़ा यूनीफार्म संगठन है। भारत में 14लाख कैडेट्स पंजीकृत हैं। इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स एनसीसी के लिए गौरवशाली अध्याय को आगे बढायेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नये आयाम मिलेंगे और एनसीसी के प्रति छात्रों का रुझान और बढ़ेगाइसके अलावा कमांडर साहब ने कहा कि भारत सरकार रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के निजी एवं अर्द्ध सरकारी स्कूलों में एनसीसी के जूनियर कैडेट्स के पंजियन हेतु पूर्णतः स्ववित्त आधार ( फुल्ली सेल्फ फाइनेंस स्कीम) के तहत आगामी सत्र हेतु 5600अतिरिक्त कैडेट्स की मंजूरी दी है । जिसके तहत नए स्कूलों में भी एनसीसी का विस्तार किया जाएगाउक्त कार्यक्रम में कमांडेंट कर्नल राहुल वर्मा  कर्नलउप्रेतिएनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर), एनसीसी अधिकारी एस /ओ धर्मपाल सिंह बघेल