कोविड से प्रेरणा लेकर हमें भविष्य के लिये स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना होगा – सांसद श्री शेजवलकर सनफार्मा कंपनी ने सीएसआर मद से जेएएच परिसर में लगवाया ऑक्सीजन प्लांट

May 27 2021

 
ग्वालियर 27 मई / कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी को महसूस किया गया। जिले में ऑक्सीजन की भविष्य में कमी न हो, इसके लिये बड़े स्तर पर ऑक्सीन प्लांट लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। मालनपुर की सनफार्मा कंपनी द्वारा जेएएच परिसर में ऑक्सीजन प्लांट सीएसआर मद से लगाने का सराहनीय कार्य किया है। क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने गुरूवार को प्लांट के शुभारंभ अवसर पर यह बात कहीक्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा है कि कोविड की महामारी से हम सबको सीख लेने की आवश्यकता है। भविष्य में इस प्रकार की समस्यायें न आएं और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिये स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना आवश्यक है। निजी सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के कार्य में सनफार्मा कंपनी द्वारा जो पहल की गई है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम हैऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री शांतिशरण गौतम, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, डीन मेडीकल कॉलेज डॉ. समीर गुप्ता, अधीक्षक जेएएच डॉ. आर के एस धाकड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, अस्पताल प्रबंधक श्री अनिल मेवाफरोश सहित कंपनी के मैनेजर एवं अन्य सहयोगी के साथ ही विभागीय अधिकारी और चिकित्सकगण उपस्थित थेअधीक्षक जेएएच डॉ. धाकड़ ने बताया कि सनफार्मा कंपनी के माध्यम से स्थापित किए गए इस प्लांट से नाइट्रोजन से ऑक्सीजन कन्वेशन करके मरीजों को उपलब्ध कराई जायेगी। इस प्लांट के माध्यम से लगभग 200 बैड के मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी के माध्यम से इस प्लांट की स्थापना हो जाने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता उपलब्ध होगी