कोविड-१९ से सभी को सुरक्षित रखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा : ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
May 27 2021
कोविड-१९ से सभी को सुरक्षित रखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा : ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर१ जून से प्रस्तावित अनलॉक में सभी व्यापारिक गतिविधियों को खोलने का एमपीसीसीआई ने दिया सुझावजूम एप के माध्यम से ऊर्जा मंत्री एवं कोविड प्रभारी-श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाधीश-श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं विभिन्न व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजितग्वालियर २७ मई| म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) द्बारा १ जून से प्रस्तावित अनलॉक के लिए विभिन्न व्यापारिक प्रतिनिधिनियों से सुझाव आमंत्रित करने हेतु ऑनलाइन बैठक का आयोजन आज सायं ६ बजे जूम एप के माध्यम से किया गयाबैठक के प्रारंभ में एमपीसीसीआई अध्यक्ष-विजय गोयल द्बारा उपस्थित सभी महानुभावों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि ग्वालियर में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में ऊर्जा मंत्री एवं कोविड प्रभारी-श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाधीश -कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व हमारो डॉक्टर्स ने जो भूमिका का निर्वाहन किया है, उसके मैं सभी को साधुवाद देता हूं| वैक्सीनेशन के चलते हम शीघ्र ही इस संक्रमण पर काबू पा लेंगे| संक्रमण काल में औद्योगिक गतिविधियों को चालू रखने से श्रमिकों के एक बहुत बड़े वर्ग को रोजी रोटी के संकट का सामना नहीं करना पड़ा| माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि हम एक जून से अनलॉक की ओर बढेंगे| आपने सभी से अपील की कि हम अपने प्रतिष्ठानों को खोलने पर कोविड-१९ के मानकों का कड़ाई से पालन करें और अनलॉक से पहले स्वयं को वह अपने स्टाफ को वैक्सीनेट अवश्य करा लें| आपने मंत्री महोदय से मांग की कि जून एवं जुलाई में शादियॉं है कई लोगों ने कोरोना के चलते अपनी शादियां इन माहों में करने हेतु स्थागित कर दी थीं इसलिए शादियों में कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करते हुए ५० से १०० लोगों क अनुमति दी जाये|
जिलाधीश-श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज इस बैठक में अनलॉक के संबंध में जो भी सुझाव व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधियों से प्राप्त होंगे, उन्हें हम नोट करेंगे और आगामी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इन पर विचार किया जायेगाबैठक का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अनलॉक में सभी व्यापारिक गतिविधियों को खोलने की अनुमति दी जाना चाहिए, इनका समय अलग-२ निर्धारित किया जा सकता है ताकि बाजारों में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके| आपने कहा कि आज की बैठक में आये सुझावों को हम लिखित रूप से भी जिला प्रशासन को प्रेषित करेंगेसंयुक्त अध्यक्ष-प्रशांत गंगवाल ने कहा कि कोविड-१९ के प्रोटोकाल का पालन करते हुए बाजार खोले जाना चाहिए तथा थोक व रिटेल के कारोबार का समयअलग-२निर्धारितकियाजानाचाहिएउपाध्यक्ष-पारस जैन ने कहा कि कोविड-१९ के मानकों का व्यापारी कड़ाई से पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को खोलें ताकि हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहेकोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल ने कहा कि ४५ दिन से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, इसलिए सारे व्यापार को पूरे समय के लिए खोला जाना चाहिए इससे बाजारों में भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकता है|बैठक में सर्वश्री सुरेश बंसल, उमेश उप्पल,मनीष बांदिल, आशीष वैश्य, सुनील गर्ग, संजीव अग्रवाल कुक्कू, आशीष जैन, पवन जैन, अलका श्रीवास्तव, रवि प्रताप अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, विपिन गर्ग, जवाहर जैन, दीपक श्रीचंद जैस्वानी, आशुतोष द्बिवेदी, विजय जौहरी, विनोद गुप्ता, विजय जाजू, अभिषेक गोयल, अजीत गुप्ता, अमित बत्रा आदि ने सुझाव देते हुए कहा कि बाजारोें में लोडिंग अनलोडिंग का समय निर्धारित किया जाये, विभिन्न बाजारों में स्थायी रूप से खड़े होने वाले वाहनों से जाम की स्थिति बनती है, इसलिए अनलॉक में यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये, जिन सामानों की होम डिलेवरी संभव है, उन्हें ज्यादा बढावा दिया जाये| ४ व्हीलर वाहनों का समय बाजार में आने समय निश्चित किया जाये| आवश्यक वस्तुओं के व्यापार को सुबह से दोपहर तक तथा अन्य वस्तुओं का व्यापार दोपहर से सायं तक खोले जायें| लॉक अथवा अनलॉक में गोदामों से माल की डिलेवरी को अनुमति दी जाना चाहिए| कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन द्बारा निगरानी की जाये| संस्थानों पर सैनिटाइजेशन जिला प्रशासन द्बारा सुनिश्चित कराया जायेऊर्जा मंत्री एवं कोविड प्रभारी ग्वालियर श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में आप सभी का जो सहयोग मिला है, उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं| आपने कहा कि संक्रमण काल में हमारे कई व्यापारी, उद्योगपति व सामाजिक विभूतियां हमारा साथ छोड़ गईं| इसलिए हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा व्यापार भी रहेगा| हर स्थिति में सरकार आपके साथ है| कोविड-१९ से सभी को सुरक्षित रखते हुए बाजार को अनलॉक किया जाना की प्रक्रिया का निर्धारण हम सभी को सुनिश्चित करना चाहिए| आपने इस संक्रमण काल में चेम्बर द्बारा वैक्सीनेशन कार्य में प्रशासन का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया हैअंत में सभी का आभार मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा व्यक्त किया गया
|
7:49 PM (45 minutes ago)
|
![]() ![]() |
||
|
||||
१ जून से प्रस्तावित अनलॉक में सभी व्यापारिक गतिविधियों को खोलने का एमपीसीसीआई ने दिया सुझाव
जूम एप के माध्यम से ऊर्जा मंत्री एवं कोविड प्रभारी-श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाधीश-श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं विभिन्न व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित
ग्वालियर २७ मई| म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) द्बारा १ जून से प्रस्तावित अनलॉक के लिए विभिन्न व्यापारिक प्रतिनिधिनियों से सुझाव आमंत्रित करने हेतु ऑनलाइन बैठक का आयोजन आज सायं ६ बजे जूम एप के माध्यम से किया गया|
बैठक के प्रारंभ में एमपीसीसीआई अध्यक्ष-विजय गोयल द्बारा उपस्थित सभी महानुभावों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि ग्वालियर में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में ऊर्जा मंत्री एवं कोविड प्रभारी-श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाधीश -श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व हमारो डॉक्टर्स ने जो भूमिका का निर्वाहन किया है, उसके मैं सभी को साधुवाद देता हूं| वैक्सीनेशन के चलते हम शीघ्र ही इस संक्रमण पर काबू पा लेंगे| संक्रमण काल में औद्योगिक गतिविधियों को चालू रखने से श्रमिकों के एक बहुत बड़े वर्ग को रोजी रोटी के संकट का सामना नहीं करना पड़ा| माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि हम एक जून से अनलॉक की ओर बढेंगे| आपने सभी से अपील की कि हम अपने प्रतिष्ठानों को खोलने पर कोविड-१९ के मानकों का कड़ाई से पालन करें और अनलॉक से पहले स्वयं को वह अपने स्टाफ को वैक्सीनेट अवश्य करा लें| आपने मंत्री महोदय से मांग की कि जून एवं जुलाई में शादियॉं है कई लोगों ने कोरोना के चलते अपनी शादियां इन माहों में करने हेतु स्थागित कर दी थीं इसलिए शादियों में कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करते हुए ५० से १०० लोगों क अनुमति दी जाये|
जिलाधीश-श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज इस बैठक में अनलॉक के संबंध में जो भी सुझाव व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधियों से प्राप्त होंगे, उन्हें हम नोट करेंगे और आगामी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इन पर विचार किया जायेगा|
बैठक का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अनलॉक में सभी व्यापारिक गतिविधियों को खोलने की अनुमति दी जाना चाहिए, इनका समय अलग-२ निर्धारित किया जा सकता है ताकि बाजारों में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके| आपने कहा कि आज की बैठक में आये सुझावों को हम लिखित रूप से भी जिला प्रशासन को प्रेषित करेंगे|
संयुक्त अध्यक्ष-प्रशांत गंगवाल ने कहा कि कोविड-१९ के प्रोटोकाल का पालन करते हुए बाजार खोले जाना चाहिए तथा थोक व रिटेल के कारोबार का समय अलग-२ निर्धारित किया जाना चाहिए|
उपाध्यक्ष-पारस जैन ने कहा कि कोविड-१९ के मानकों का व्यापारी कड़ाई से पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को खोलें ताकि हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहे|
कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल ने कहा कि ४५ दिन से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, इसलिए सारे व्यापार को पूरे समय के लिए खोला जाना चाहिए इससे बाजारों में भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकता है|
बैठक में सर्वश्री सुरेश बंसल, उमेश उप्पल,मनीष बांदिल, आशीष वैश्य, सुनील गर्ग, संजीव अग्रवाल कुक्कू, आशीष जैन, पवन जैन, अलका श्रीवास्तव, रवि प्रताप अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, विपिन गर्ग, जवाहर जैन, दीपक श्रीचंद जैस्वानी, आशुतोष द्बिवेदी, विजय जौहरी, विनोद गुप्ता, विजय जाजू, अभिषेक गोयल, अजीत गुप्ता, अमित बत्रा आदि ने सुझाव देते हुए कहा कि बाजारोें में लोडिंग अनलोडिंग का समय निर्धारित किया जाये, विभिन्न बाजारों में स्थायी रूप से खड़े होने वाले वाहनों से जाम की स्थिति बनती है, इसलिए अनलॉक में यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये, जिन सामानों की होम डिलेवरी संभव है, उन्हें ज्यादा बढावा दिया जाये| ४ व्हीलर वाहनों का समय बाजार में आने समय निश्चित किया जाये| आवश्यक वस्तुओं के व्यापार को सुबह से दोपहर तक तथा अन्य वस्तुओं का व्यापार दोपहर से सायं तक खोले जायें| लॉक अथवा अनलॉक में गोदामों से माल की डिलेवरी को अनुमति दी जाना चाहिए| कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन द्बारा निगरानी की जाये| संस्थानों पर सैनिटाइजेशन जिला प्रशासन द्बारा सुनिश्चित कराया जाये|
ऊर्जा मंत्री एवं कोविड प्रभारी ग्वालियर श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में आप सभी का जो सहयोग मिला है, उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं| आपने कहा कि संक्रमण काल में हमारे कई व्यापारी, उद्योगपति व सामाजिक विभूतियां हमारा साथ छोड़ गईं| इसलिए हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा व्यापार भी रहेगा| हर स्थिति में सरकार आपके साथ है| कोविड-१९ से सभी को सुरक्षित रखते हुए बाजार को अनलॉक किया जाना की प्रक्रिया का निर्धारण हम सभी को सुनिश्चित करना चाहिए| आपने इस संक्रमण काल में चेम्बर द्बारा वैक्सीनेशन कार्य में प्रशासन का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है|
अंत में सभी का आभार मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा व्यक्त किया गया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -










