माता-पिता ने डांटा तो घर से 25 हजार ले गया छात्र, अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर। मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने व डांट लगाने से नाराज छात्र घर से 25 हजार रुपए लेकर चला गया। छात्र के जाने का पता चलते ही परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के दानाओली की है। मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी हैजनकगंज थाना क्षेत्र के दानाओली निवासी राजू गप्ता कपड़ा व्यवसायी है और उनका सोलह वर्षीय दो दिन पहले मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बेटे को गेम खेलते देखकर माता और पिता ने उसे फटकारा तो वह घर से बिना बताए चला गया। जब देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की। तभी पता चला कि वह घर से 25 हजार रुपए लेकर निकला है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैवर्जनपरिजनों के डाटने से नाराज किशोर घर से 25 हजार रुपए लेकर चला गया है। अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही हैयादवेन्द्र उपाध्याय, एसआई जनकगंज
May 27 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









