मानसिंक दिव्यांग ने मंदिर में की तोडफ़ोड़ ग्वालियर। चार दिन से मानसिक स्थिति खराब होने से एक युवक पास के मंदिर में पहुंचा और मंदिर में तोडफ़ोड़ कर दी। मामले का पता चलते ही आस-पास के लोगों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह उनसे उलझ गया और खुद का सिर पटकने लगा। काफी प्रयास के बाद भी युवक नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने लाने के बाद मेडिकल उपचार के लिए भेज दियाबहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि फोर्ट ब्यू कॉलोनी निवासी एक युवक आज तड़के पास ही स्थित काली माता मंदिर में पहुंचा और वहां पर तोडफ़ोड़ करने लगा। आवाज सुनकर आस-पास के लोग व उसके परिजन वहां पर पहुंचे तो हंगामा कर रहा युवक उनसे उलझ गया और अपना ही सिर माता के सामने ही फोडऩे लगापुलिस से भी उलझामामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक उनसे भी उलझ गया। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से युवक को थाने लाए और उपचार के लिए पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार दिन से उसकी ऐसी हालत है और उस पर ऊपरी चक्कर है। वह उसका उपचार एक जानकार से जादू टोने से करा रहे हैमानसिक आरोग्य शाला पहुंचायापुलिस ने उसकी हालत देखकर मानसिक आरोग्य शाला में बात की और उसका उपचार कराने के लिए पहुंचा दिया है। वहीं जब तक युवक थाने पर रहा, लगातार हंगामा करता रहा
May 27 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









