भागने से पहले दबोचे हत्या आरोपी खेत की मेड काटने पर विवाद में मारा था फर्साग्वालियर। खेत की मेड काटने का विरोध करने पर फरसा मार कर बुजुर्ग की हत्या करने वाले चारों आरोपियों को चीनोर थाना पुलिस ने किशोरगढ़ से दबोच लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी हैथाना प्रभारी चीनौर दीपक गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के किशोरगढ़ निवासी निरंजन सिंह किसान है और उनके घर के पास ही रहने वाले नारायण सिंह, पहाड़ सिंह, नरेन्द्र सिंह तथा गौतम का खेत भी उनके बगल में है, पांच दिन पहले नारायण सिंह व उनके परिजनों ने उनके खेत की मेड़ काट दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी लाठी, फरसा लेकर उनकी मारपीट करने लगे। जब उनके पिता पैजाराम व चाचा रामदास उन्हें बचाने आए तो हमलावरों ने उन पर भी फरसे से वार कर दिए। जिसमें एक फरसा पैजाराम के सिर में लगा और वह घायल हो गए। घायल पैजाराम को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर बीते रोज उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम पहुंचाने के साथ ही आरोपियों के घर पर दबिश दी और वहां से आरोपियों को दबोच लिया। अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है

May 27 2021