29 से डायल 100 बुलाते रहें, आएगी नहीं ग्वालियर। कई माह से वेतन ना मिलने तथा अन्य मांगों का समाधान ना होने पर 29 मई से डायल 100 पायलट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैड्ड। वेतन के साथ ही परेशानी यह भी है कि आधे से ज्यादा डायल 100 वाहन खराब स्थिति में हैड्ड और उनके मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि वाहन की पंचर जुडवाने के लिए पायलटों को अपनी जेब से खर्चा करना पड़ रहा है। अगर पायलटों को पैमेंट नहीं मिला तो फिर आपके द्वारा डायल 100 घुमाते रहने के बाद भी वह नहीं आएगी। पायलटों का कहना है कि अगर उन्हें वेतन ना मिला तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएगेउल्लेखनीय है कि अपराध रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डायल 100 के पायलटों को तीन माह से वेतन नहीं मिला हैं। यह हाल तब है, जब सरकार ने कोरोना काल में किसी का भी वेतन रोकने पर पांबदी लगा रखी है। बिना वेतन के काम कर रहे प्रदेश के तीन हजार पायलट हड़ताल पर जाएंगे। इससे कानून व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति निर्मित हो सकती है। लगभग आठ साल पहले डायल 100 योजना इसलिए शुरू की गई थी कि पुलिस घटना स्थल पर समय पर पहुंचे और कार्रवाई कर अपराधों की रोकथाम करे। तीन साल तक तो सब व्यवस्थाएं अच्छी चली, उसके बाद वाहनों व पायलटों का संकट खड़ा होने लगाएक दिन में आते हैं 300 से 350 कॉल जिले में हर दिन डायल 100 पर करीब 300 से 350 शिकायतें पहुंचती हैं और समय सीमा में यहां पर पहुंचकर डायल 100 इन शिकायतों का निराकरण करती है। वहीं समय पर पहुंचने से कई बड़ी घटनाओं को समय रहते इनके द्वारा टाला जाता है। कई बार जान देने जा रहे लोगों और एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई हैदूसरी बार हुई स्थिति निर्मितप्रदेश में वेतन ना मिलने की घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे दो साल पहले भी वेतन का संकट बना था और उस समय भी तीन माह का वेतन रूक गया था और पायलट हड़ताल पर चले आए थे, जिसके बाद कंपनी ने पायलटों के खाते में वेतन डाला और हड़ताल खत्म कराई थीसरकार ने फंड नहीं डालास्थानीय स्तर पर शिकायत करने पर अफसर भोपाल बात करते हैं तो एक ही जवाब आ रहा है कि सरकार ने फंड खाते में नहीं डाला है। जब सरकार फंड खाते में डालेगी उसके बाद ही पायलटों का वेतन खाते में पहुंचेगा। जबकि दूसरी तरफ चर्à

May 27 2021