पुलिस को देखा तो कार छोड़कर भागा तस्करकार में मिली शराब

May 27 2021

 
ग्वालियर। अवैध शराब की तस्करी कर ला रहे तस्कर का जब पुलिस से सामाना हुआ तो वह कार छोड़कर भागा। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के श्याम बाबा मंदिर के पास आज रात करीब पौने दो बजे की है। पुलिस ने तस्कर का करीब पंद्रह से बीस मिनट तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने कार को जब्त कर तलाशी ली तो उसमें 270 क्वॉर्टर शराब के जब्त हुए हैं। पुलिस ने शराब व कार जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैथाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि एक सेंट्रो कार से अवैध शराब लेकर एक तस्कर आने वाला है, इसका पता चलते ही रात्रि गश्त में चेकिंग कर रहे एसआई नरेन्द्र छिकारा, एएसआई राजवीर सिंह, आरक्षक जनक, श्रीकृष्ण राठौर, लवकुश, सुरन्द्र सिंह व जितेन्द्र जादौन को सर्चिंग व तस्कर को पकडऩे के लिए पहुंचाया। पुलिस टीम रात करीब पौने दो बजे जब श्याम बाबा मंदिर के पास पहुंची तो लाइन से एक सेंट्रो कार क्रमांक एमपी 07 पी  6450 आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार रोकने के लिए इशारा किया तो चालक ने तेजी से अपना वाहन निकालना चाहा, लेकिन दूसरी तरफ से गाय आने पर चालक को कार रोकनी पड़ी और जब तक पुलिस उसके पास आती उसने पैदल ही दौड़ लगा दी। भाग रहे युवक का पुलिस ने पीछा किया, लेकिन पंद्रह-बीस मिनट वह पुलिस को दौड़ाने के बाद गायब हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में दो बोरियों में करीब 270 क्वॉर्टर शराब के मिले। पुलिस ने कार व शराब को जब्ती मेें ले लियाअरूण राठौर की है कार
बताया गया है कि कार अरूण राठौर की है और वह पूर्व में भी कई मामलों में अवैध शराब के साथ पकड़ा जा चुका है। पिछले साल लॉकडाउन में भी उसकी एक कार शराब सहित पकड़ी गई थीवर्जनहजीरा थाना पुलिस ने एक कार में शराब पकड़ी है। हालांकि शराब तस्कर भाग निकला है, उसकी तलाश में पुलिस पार्टी रवाना की गई  है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगारवि भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा