ग्वालियर. वेंडी स्कूल के मैदान में पुरानी रंजिश पर युवक को दौड़ा दौड़ाकर गोलियों से भून दिया। युवक को घायल हाल में ही पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची यहां उसकी मौत हो गई। वहीं हमलावर अपने घर से फरार हो गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ठाटीपुर इलाके में दर्पण कॉलोनी है यहां वेंडी स्कूल के मैदान में वरूण सिकरवार अपने दोस्तों के साथ खड़ा था इस दौरान उसका परिचित राहुल शर्मा पहुंचा। आते ही राहुल ने वरूण पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वरूण ने बचने के लिए दौड़ भी लगाई लेकिन छाती में लगी गोली के कारण ज्यादा दूर दौड़ नहीं पाया और गिर पड़ा। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गईघटनास्थल पर खड़े लोग भी भाग निकले जिसके बाद पुलिस घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंची। यहां इलाज के दौरान वरूण की मौत हो गई। ऐसा बताया जाता है कि दोनों में कल रात खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ था। वरूण परिवार का इकलौता बेटा था और 2 दिन पहले ही उसका रोका हुआ था। वहीं राहुल शर्मा कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा हैजानकारी के अनुसार राहुल और वरूण दोनों ही मित्र थे। रात को रोजना खाने-पीने साथ ही बैठते थे और रात को वरूण ने राहुल के किसी दोस्त को चांटा मार दिया। रात को साथ वालों ने दोनों को घर भेज दिया। सुबह दोनों गुट आमने-सामने हुए तो राहुल ने आव न देखा न ताव और सीधे गोली मार दी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









