उपार्जन केन्द्रों पर चना की खरीदी 05 जून तक होगी ग्वालियर 26 मई राज्य शासन द्वारा कृषक हित में कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के देखते हुए सभी किसान अपनी चने की उपज का उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकें इस हेतु रबी विपणन वर्ष 2021-22 में चना फसल के प्राईस सपोर्ट स्कीरम अंतर्गत उपार्जन की अंतिम तिथि 5 जून 2021 नियत की गयी हैजिले के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि जिन किसानों द्वारा अपनी चना की उपज अभी तक समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर पाई है। ऐसे सभी पंजीकृत किसान अपनी उपज निर्धारित खरीदी केन्द्र पर 05 जून 2021 तक विक्रय कर सकते है। यदि किसान भाईयों को अपनी उपज विक्रय करने में कोई कठिनाई आ रही हो, तो जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0751-467920 पर प्रात: 10:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं
May 26 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









