निगमायुक्त ने किया मुरार नदी एवं नाला सफाई का निरीक्षण
May 26 2021
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज बुधवार को मुरार नदी एवं मुरार क्षेत्र में विभिन्न नालों की साफ सफाई का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए इसके साथ ही मुरार नदी के मुहाने को पोकलेन मशीन से साफ कराने के निर्देश दिए।निगमायुक्त श्री वर्मा ने मुरार क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 20 , 21 एवं 23 में शमशान रोड, अशोक कॉलोनी एवं सिद्धेश्वर नगर क्षेत्र में विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। नालों की सफाई व्यवस्था को देखकर निगमायुक्त श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि निगम कर्मचारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है अब यह ध्यान रखें कि बारिश के दौरान मुहाने पूरी तरह साफ रहें जिससे कहीं भी जलभराव की स्थिति ना बने। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री संजय मेहता एवं श्री आरके श्रीवास्तव तथा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान उपस्थित रहेकार्यशाला एवं लाल टिपारा में निरीक्षण कर दिए निर्देशनिगमायुक्त श्री वर्मा ने निगम की कार्यशाला में निरीक्षण किया तथा कार्यशाला में पड़े कंडम वाहनों एवं अन्य कबाड़ के स्पेयर पार्ट जो कि उपयोग के नहीं हैं उनके नीलामी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न आवश्यक सुविधाएं कार्यशाला में बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही वाहनों की धुलाई डेंटिंग पेंटिंग एवं रंगाई आदि के लिए भी कार्यशाला में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव उपस्थित रहेवहीं लाल टिपारा स्थित अमृत योजना द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया तथा पार्क में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नोडल अधिकारी पार्क से मुकेश बंसल उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









