मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुतला दहन के मौके पर विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार

May 26 2021

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ.आई.आर.को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है. शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया! इसी कड़ी में शहर कांग्रेस ने इंदरगंज ब्लॉक में अचलेश्वर मंदिर चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका और पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने व कोरोना से हुई मौतों का सही आंकड़ा जनता केे सामने पेश करने की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी दी, कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो कांग्रेसजन विरोध में अपनी गिरफ्तारी देंगेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुतला दहन के मौके पर विधायक डॉ सतीश सिंह  सिकरवार , राकेश गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेंद्र यादव, राम पांडे ,शरद यादव, भूपेंद्र तोमर, सोनू भदोरिया,प्रमोद जैन, अवधेश कौरव, अनूप शिवहरे ,बिट्टू शर्मा ,लालू जैन ,विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति ,अंकित कठ्ठल ,शुभम मधुरिया ,आशु शर्मा, गिर्राज चंदोरिया व राजा यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे