21 दिन में 10,000 लोगों तक पहुंचाया खाना व राशन

May 26 2021

 
ग्वालियर।  इस महामारी के दौर में जहाँ सब कुछ बंद है, वही लोगो के काम भी छूट गए हैं। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ा खाने का संकट खड़ा हो गया है।  इस विषम परिस्थितियों में शहर का यूथ सामने आया है जिसने लोगों का पेट भरने की कमान संभाली है, इन्ही में  से एक है "पथ जीवनी फाउंडेशन"। टीम ने कर्फ्यु के साथ ही  सेवा करने की शुरआत की , जो अनवरत जारी है।  25 लोगों की टीम को मयंक अग्रवाल व चंचल जैन द्वारा लीड किया जा रहा है जोकि कोविड मरीजों व उनके परिजनों व जरुरतमंदो को उनके घर व हॉस्पिटल्स तक निःशुल्क खाना पंहुचा रहे है। उन्हें जान का खतरा है , लेकिन हौसला उससे भी बड़ा है।  यह टीम एक फ़ोन पर घर पहुंच रही हैमरीजों को पहुंच रहा शुद्ध व सम्पूर्ण आहार विकास जैन ने बताया की टीम रोजाना स्वयं भोजन तैयार करती है जिसमे दाल, सब्जी, रोटी, खिचड़ी/ दलिया , सलाद  व स्वीट शामिल रहता है।  खाने का मेनू रोज नया होता है। खाने बनाकर अन्य टीम मेंबर्स द्वारा घर तक पहुंचाया जाता है। टीम में मुख्य रूप से मयंक कुशवाह, कृतिक बाजपेई, मोहसिन खान, आयुष पाराशर, रवि भगत आदि शामिल हैविदेश से भी मिली मदद पथ अपना कार्य लोगो की मदद से प्राप्त हुई राशि व राशन द्वारा कर रहीं है जिसमें मुख्य रूप से नेदरलैंड की संस्था "ब्रिजिंग द गैप फाउंडेशन" द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है । संस्था की फाउंडर रितिका मेहरा व लोकल कोऑर्डिनेटर शुभांशु श्रीवास्तव द्वारा मिली मदद से 250 मरीजों को खाना व 30 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया