कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक की प्रक्रिया के लिये नागरिक दे सकते हैं सुझाव.31 मई तक एमपी मायगव के जरिये सुझाव आमंत्रित
May 25 2021
ग्वालियर 25 मई कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक की प्रक्रिया के लिये नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in के जरिये दे सकते हैं। कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक करने की दृष्टि से 31 मई तक व्हाट्सअप नम्बर 9098151870 और ई-मेल आई.डी. covid19.homemp@gmail.com पर भी सुझाव साझा किये जा सकते हैंकोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक करने के संबंध में इन विषयों पर सुझाव माँगे गये हैं। कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिये। कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट दी जानी चाहिये। इसी के साथ अन्य सुझाव आमंत्रित किये गये हैंपिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफी कुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिये अधिकतम प्रयास करने होंगे। कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही हैप्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने के साथ ही जिंदगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ लोगों में जागरूकता लानी होगी। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाकर निरंतर कार्य कर रही हैकोरोना कर्फ्यू में कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है। इसके साथ ही संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिये जागरूक भी रहना है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने सुझाव माँगे हैं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









