बैटरी शॉप में चोरी, पड़ोसी निकला चोर ग्वालियर। बैटरी शॉप में हुई चोरी की वारदात का खुलाासा माधौगंज थाना पुलिस ने कर लिया है। वारदात को अंजाम व्यवसायी के पड़ोसी ने दिया था। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया हैटीआई माधौगंज दामोदर गुप्ता ने बताया कि समाधिया कॉलोनी निवासी कमल पंजवानी पुत्र श्रीराम पंजवानी व्यवसायी है और उनकी लाला का बाजार में बैटरी शॉप है। बीते रोज उनकी दुकान से 25 बैटरी व एक एलईडी, नगदी 1500 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वारदात का पता चलते ही पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वारदात को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने संदेही को लिफ्ट कर पूछताछ की, तो वह पहले इधर-उधर की कहकर टहलाता रहा, लेकिन जब अपने तरीके से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार करते हुए चोरी किया हुआ माल बरामद करा दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य वारदातों की पूछताछ शुरू कर दी है

May 25 2021