कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा सहित दो घायलगोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भिण्ड रोड की घटना ग्वालियर। तेज रफ्तार आ रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए एक ऑटो में टक्कर मार दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के डॉ धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास भिण्ड रोड पर बीती रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र सहित ऑटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। जहां पर पिता ने उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैगोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टो पार्क निवासी दिनेश सिंह राठौर (40) पुत्र रामस्वरूप राठौर फल व्यवसायी है और बीते रोज वह मण्डी से फल खरीद कर ले जा रहे थे। ऑटो में फल रखने के साथ ही 11 वर्षीय बेटे मोनू के साथ ऑटो में सवार हो गए। अभी वह भिण्ड रोड स्थित डॉक्टर धर्मवीर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 6761 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक सहित दिनेश तथा मोनू घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर दिनेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिनेश की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक का शव को पीएम हाउस भेजकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
May 25 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









