ग्वालियर ब्यूरो प्रमुख राजेन्द्र श्रीवास्तव का निधन हो गया

May 25 2021

ग्वालियर / वरिष्ठ पत्रकार व देशबन्धु के ग्वालियर ब्यूरो प्रमुख राजेन्द्र श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमण के कारण पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वे चार दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। पत्रकारिता जगत में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं व वरिष्ठता को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें राज्यस्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किया था। सहज सरल सहज कार्यव्यक्तित्व के धनी राजेन्द्र जी बेहद मृदभाषी होने के साथ साथ पत्रकार कल्याण से जुड़ी गतिविधियों व कार्यक्रमों में हमेशा सक्रीय रहते थे। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्वालियर प्रेस क्लब , मध्यप्रदेेश पत्रकार संघ , श्रमजीबी  पत्रकार संघ ने राजेंद्र श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है