पायजामा से हाथ और नारे से पैर बांधकर रिटायर्ड एसआई की हत्यामुंह को तौलिया से लपेट कर साफी से घोंटा गला, हत्या से पहले सिर पर मारी ईंट

May 25 2021

ग्वालियर। कफ्र्यू के बीच ग्वालियर की श्रीविहार कॉलोनी में एक रिटायर्ड एसआई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सबसे पहले रिटायर्ड एसआई के पायजामा से उनके हाथ और नाड़े से पैर बांध दिए। मुंह को तौलिए से बांधने के बाद साफी से गला घोंट दिया। सिर में ईंट भी मारी। घटना सोमवार रात की है। जानकारी मंगलवार सुबह चली। रिटायर्ड एसआई की हत्या की खबर मिलते ही एसपी ग्वालियर अमित सांघी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पहुंचे हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर अलमीरा खुली पड़ी हैं और सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने कुछ ढूंढऩे का प्रयास किया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और लूट करना हो सकता हैबहोड़ापुर में पुलिस लाइन के पीछे श्रीविहार कॉलोनी में 63 वर्षीय मेघसिंह कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह रहते थे। मेघसिंह मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड एसआई थे। 3 साल पहले दतिया कोतवाली से वह रिटायर्ड हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके आमखो में थीमंगलवार सुबह जब रिटायर्ड एसआई के घर में काम करने वाली बाई आई तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंची तो अंदर रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव हाथ पैर बंधा हुआ बेड पर पड़ा था। बाई ने तत्काल शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। खुद एसपी ग्वालियर अमित सांघी भी स्पॉट पर पहुंच गए। तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जीएस तिवारी को भी मौके पर बुला लिया गयायह मिला मौक पर सीनजब पुलिस अफसर रिटायर्ड एसआई के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव बेड पर अस्त-व्यस्त था। हत्या करने वालों ने उनके ही पायजामा को उतारकर हाथ बांधे। पायजामा के नाड़े से पैर बांधे और मुंह को तौलिए से बांधा है। एक साफी गले में बंधी मिली है। सिर में ईंट से मारने की चोट है। बेड के पास ईंट पड़ी मिली है। आसपास काफी सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा खुली पड़ी है। प्रारंभिक पड़ताल में साफ है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। सिर में ईंट मारने को लेकर स्पष्ट है की यह हत्या के पहले मारी गई है। बदमाशों ने घर में एंट्री के बाद सबसे पहले मेघसिंह को ईंट मारी है। पुलिस पड़ताल कर रही हैघर के पीछे फेंके सिलेंडरहत्या के बाद हमलावरों ने घर में किसी चीज को तलाश किया है। लूट का एंगल हो सकता है, लेकिन उससे ज्यादा यह प्रॉपर्टी विवाद लग रहा है। सिलेंडर घर के पीछे खाली प्लॉट की झाडिय़ों में पड़े मिले हैं। पुलिस का डॉग भी घर के मुख्य दरवाजे से होते हुए घर के पीछे झाडिय़ों तक गया हैमारपीट करता था इसलिए साथ नहीं रहती पत्नी
मृतक रिटायर्ड एसआई इस घर में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी आमखो में अपने मायके में रह रही है। मेघसिंह शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करता था, इसलिए वह मायके में रह रही थी। पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही हैफोर्स एंट्री की नहीं हुईप्रारंभिक पड़ताल में फोर्स एंट्री के कोई सुराग तो नहीं मिले हैं। हो सकता है कि हत्या करने वाला रिटायर्ड एसआई को जानता हो या यह हो सकता है कि वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ हो। पुलिस को घर में पड़े कुछ सामान पर फिंगर प्रिंट भी मिले हैं। जिनको जांच में लिया गया है