बाइक खड़ी कर पैदल आया बदमाश, झपट्टा मारकर लूटा मंगलसूत्रमहिला ने किया संघर्ष तो हाथ मरोड़ा और धक्का देकर भागा, सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज

May 25 2021

ग्वालियर। कचरा फेंककर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट ले गया। बदमाश से महिला ने संषर्घ भी किया लेकिन लुटेरे ने महिला का हाथ मरोड़ा और धक्का देकर भाग गया। घटना सुबह 11 बजे आदित्यपुरम महाराजपुरा की है। कफ्र्यू में चेन लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। लूटा गया मंगलसूत्र एक लाख रुपए का बताया गया है। महिला ने बेटे के साथ थाना पहुंचकर शिकायत की है। घटना स्थल के पास ही सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की फुटेज कैद हुई है। पुलिस इसी से लुटेरे का पता लगा रही हैमहाराजपुरा स्थित आदित्यपुरम निवासी बृजेन्द्र सिंह राजावत शिक्षक हैं। अभी वह लहार भिंड में पदस्थ हैं। यहां पर उनकी पत्नी अरूणा(47) और बेटे शैलेन्द्र और मनीष रहते हैं। अरुणा सुबह 11 बजे के लगभग वह कचरा फेंकने और गाय को रोटी डालने के लिए घर के पास गली के कॉर्नर पर आई थीं। तभी एक बाइक पर सवार युवक कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर उनके पास आया। उनको लगा कुछ पता पूछेगा। युवक ने आते ही गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीन लिया, पर महिला ने भी उससे संघर्ष किया और उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर लुटेरे ने महिला का अंगूठा और हाथ मरोड़कर धक्का दे दिया, जिससे महिला की पकड़ ढीली हुई तो आरोपी अपनी बाइक पर बैठकर भाग निकला। वारदात की शिकार महिला ने शोर मचाया तो उसके बेटे और दूसरे आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आयापुलिस ने की नाकाबंदी, नहीं मिली सफलतावारदात का पता चलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस के साथ ही अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शहर की नाकाबंदी कराई, लेकिन लुटेरा हाथ नहीं आया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया हैयह है बदमाश का हुलियापीडता ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश बिना नंबर की लाल रंग की बाइक से आया था। बाइक के हेड मास्क पर अंग्रेजी में कुछ लिखा था। लुटेरे की उम्र 25 से 28 साल के बीच होगी। वह लाल साफी से चेहरा ढके हुए था। साथ ही हरी शर्ट व काला पेंट पहने हुए थासीसीटीवी कैमरे में हरकत कैदपुलिस ने जब पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देता हुआ लुटेरा कैद हुआ है। फुटेज में महिला उससे संघर्ष करते हुए नजर आ रही है और वह धक्का देकर भागता हुआ भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है