निगमायुक्त ने किया गोले के मंदिर गौशाला का निरीक्षण
May 22 2021
ग्वालियर। गोला का मंदिर स्थित गौशाला में विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए आज शनिवार को नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने गौशाला का भ्रमण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निगमायुक्त श्री वर्मा ने गौशाला में बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में बारिश के समय कीचड़ ना हो इसलिए जो मुरम डलवाई जा रही है । उसे तत्काल मुख्य स्थानों पर फैलाने की व्यवस्था कराएं । इसके साथ ही बारिश के दौरान और क्या-क्या व्यवस्थाएं होना आवश्यक है, उसको लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वर्मा के निर्देश पर गौशाला में तत्काल मुरम भिजवाई गई तथा शीघ्र ही मुरम को विभिन्न रास्तों पर बिछाया जाएगाइसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए गौशाला में मदाखलत की ओर से 6 कर्मचारी तैनात किए गए। वहीं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी निगमायुक्त श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









