कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
May 22 2021
आंतरी थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर तिराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर सवार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। आंतरी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि गुढ़ागुढ़ी का नाका निवासी उमंग पाल बीते रोज बाइक से जा रहा था। अभी वह शीतला माता मंदिर तिराहे के पास पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 55 वाय 3843 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उमंग पाल की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उमंगपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कामता प्रसाद पुत्र रामनारायण शर्मा की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









