कंटेनर व टै्रक्टर की भिड़ंत, एक की मौतएक अन्य हादसे में बाइक सवार की मौत

May 22 2021

 
ग्वालियर। तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना बिलौआ चौराहे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है। वहीं हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक को निगरानी में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैबिलौआ निवासी उधम सिंह पुत्र रामसेवक सिंह चौहान किसान है और बीते रोज अपने ट्रैक्टर को लेकर जा रहा था। अभी वह बिलौआ चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 31 डब्ल्यू 4578 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनके ट्रैक्टर मेें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन को जब्त कर मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है। 
कई फीट घसीटता गया ट्रैक्टरस्थानीय लोगों का कहना है कि कंटेनर ट्रैक्टर सवार को कई फीट घसीटता ले गया। जिससे वहां पर लगा खंबा तथा एक ढाबे का टीन शेड तक टूट गया