चोर समेट ले गए लाखों का माल

May 22 2021

 
ग्वालियर। सूने घर के ताले चटकाकर चोर नगदी-गहने सहित अन्य सामान पार कर ले गए। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के खुर्जे वाले मोहल्ले की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैकोतवाली थाना क्षेत्र के खुर्जे वाला मोहल्ला निवासी कविता गौतम पत्नी ऋषि खेमरिया गृहणी है और बीती रात सास की तबियत खराब होने पर पूराने घर पर गई थी और यहां पर ताले डाल गई थी। सूना घर देखकर चोरों ने ताले तोड़े और अलमारी में रखे मोबाइल, कंगन सोने के, नगदी बीस हजार रुपए तथा चांदी की पायल, कैमरा तथा अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैजेवर-नगदी पारमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के राज इन्क्लेव निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र शिवदयाल सिंह प्राइवेट जॉब करते है। बीते रोज वह घर का ताला डाल कर चले गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उनके मोबाइल पर पड़ोसी का कॉल आया और बताया कि उसके घर के ताले टूटे हुए है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह वापस आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोर उनके घर से दो सोने की चेन, एक अंगूठी, एक मनचली, एक सोनी कंपनी की एलईडी सहित अन्य कीमती सामान के साथ ही नगदी 22 हजार चोर पार कर ले गएगोदाम से किताबे ले गए चोरगोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश पाण्डे का किताबों का गोदाम है। बीती रात चोरों ने गोदाम के ताले चटकाकर उसमें रखी करीब आधा लाख की किताबे पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है