पचास हजार का झांसा, छात्र को ठगा, आरोपी दबोचेक्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

May 22 2021

 
ग्वालियर। छात्र को ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर हर माह पचास हजार कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने दबोच लिया है। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए ठगों से पूछताछ शुरू कर दी हैअर्जुन नगर निवासी अभिषेक भदौरिया छात्र है और कम्पटीशन की तैयारी कर रहा है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का कर्मारी बताकर उसे घर बैठे ऑनलाइन वर्क का ऑफर किया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे पंद्रह सौ रुपए की मांग की। जिस पर छात्र ने उनके बताए नंबर पर पैमेंट कर दिया। इसके बाद काफी समय बीतने पर भी उसे कंपनी का ऑफर लेटर नहीं मिला तो उसने उक्त नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कई मैसेज करने पर भी कोई रिपलाई नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। मामले की शिकायत क्राइमब्रांच की साइबर सेल में की। शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने यूपी से दो ठगों को लिफ्ट किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ही ठग लोगों को इसी तरह छोटी-छोटी राशि लेकर चपत लगा रहे थे और छोटी राशि होने पर कोई इनके खिलाफ शिकायत नहीं करता था। अब पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने कितने लोगों को ठगा है