छह माह बाद आए घर, पुलिस ने धरे हत्या के प्रयास के दो आरोपी धरे
May 22 2021
ग्वालियर। पुरानी रंजिश पर पीट-पीटकर अधमरा करने वाले हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में एक अस्पताल संचालक भी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पता लगा रही है कि उनके फरार साथी कहां पर हंै। जबकि इस मामले में पुलिस नौ आरोपियों को अभी तक पकड़ चुकी हैटीआई महाराजपुरा प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि नवंबर 2020 में बहादुर पुर में पूर्व रंजिश पर अरविन्द्र सिंह किरार व देवेन्द्र किरार का परिवार आमने-सामने आ गया था और दोनों ही तरफ से जमकर लाठी, सरिया व फरसे चले थे। हमले में कुल डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले दर्ज कराने के बाद दोनों पक्ष से नामजद आरोपी फरार हो गए थे। बीती रात सूचना मिली थी कि बहादुरपुर गांव में फरार आरोपी देवेन्द्र किरार आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई श्यामसुन्दर, एएसआई सुनील तोमर, आरक्षक अरविन्द तोमर, भीकम, संजय गुर्जर, धु्रव गुर्जर, राजसिंह, ऐंदल गुर्जर, पंकज शर्मा, धर्मवीर को आरोपी को पकडऩे के लिए पहुंचाया। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी देवेन्द्र अपने कमरे में बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस उसे लेकर आ रही थी कि तभी पता चला कि दूसरे पक्ष का आरोपी अरविन्द सिंह किरार भी अपने घर आया हुआ है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसे दबोच लिया। अरविन्द के बारे में बताया गया है कि वह एक निजी अस्पताल का संचालन करता हैयह पकड़े जा चुके हैंपुलिस ने अभी इस मामले में अरविन्द के पक्ष के राजवीर किरार, सुनील किरार तथा रमेश किरार को दबोचा है। जबकि देवेन्द्र के पक्ष से दामोदर किरार, मदन सिंह, ओमप्रकाश तथा प्रमोद को दबोचा है। अभी इस मामले में नौ अन्य आरोपी फरार वर्जनहत्या के प्रयास के दो आरोपियों को महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
रवि भदैरिया, सीएसपी महाराजपुरा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









