आधी रात को कर रहा था स्टंट, पकड़ा तो निकला चोरनशे की लत पूरी करने एमबीए का छात्र बना चोरगोला का मंदिर थाना पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। आधी रात को सड़क पर स्टंट कर रहे युवक की जैसे ही नजर पुलिस की मोबाइल पर पड़ी, उसने बाइक को गति दे दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भाऊ साहब पोतनीस एनक्लेव के पास बीती रात की है। पुलिस ने शंका होने पर पीछा किया और बाइक सवार को दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि पकड़ा गया युवक चोर है और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देता हैगोला का मंदिर थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि बीती रात वह उपनिरीक्षक बृजमोहन शर्मा, आरक्षक अरविन्द शर्मा, शशिकांत शर्मा, गिर्राज गुर्जर और भानू के साथ इलाके का भ्रमण करते हुए जब भाऊ साहब पोतनीस एनक्लेव के पास पहुंचे तो एक युवक बाइक पर स्टंट करता दिखाई दिया। युवक चोटिल ना हो जाए, इसलिए उसे समझाने के लिए उसके पास पहुंचे तो युवक ने अपनी बाइक को गति दे दी। युवक के भागने से शंका हुई और पुलिस ने पीछा किया तो युवक इंद्रमणी नगर की तरफ बाइक को दौड़ाकर ले गया। पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजीत पुत्र सज्जन सिंह निवासी भाऊ साहब पोतनीस एनक्लेव बताया। पुलिस ने भागने का कारण पूछा तो उसने पुलिस से डरने की वजह बताई। पुलिस ने जब बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह घबरा गया और पूछताछ की तो पता चला कि वह बाइक चोर है और बाइक चोरी की है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे निगरानी में लेकर बाइक की पड़ताल की तो पता चला कि बरामद बाइक मुरार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस ने आगे की पड़ताल के लिए चोर तथा बाइक को मुरार पुलिस को सौंप दिया हैनशे की लत पूरी करने बना चोरपुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया युवक काफी इंटेलीजेंट है और अभी एमबीए प्रथम वर्ष में है। वह स्मैक के नशे का आदी है और लत पूरी करने के लिए ही बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। हो सकता है अन्य वारदातों का खुलासापुलिस अफसरों का कहना है कि पकड़े गए चोर से शहर में हुई अन्य बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। क्योंकि पता चला है कि वह लंबे समय से नशा कर रहा है

May 21 2021