नशे में आया घर, मां ने टोका तो लगाने लगा फांसी ग्वालियर। नशे में झूमते घर पहुंचे युवक को जब मां ने समझाने का प्रयास किया, तो युवक विवाद करने लगा और अपने कमरे में जाकर फांसी लगाने लगा। मां ने शोर किया तो आसपास के लोग भी आ गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन युवक ने दरवाजा नहीं खोला। मामले का पता चलते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और आरक्षक व पायलट ने दरवाजा तोड़कर युवक को बचायाचीनौर थाना प्रभारी दीपक गौतम ने बताया कि बलारी माता कॉलोनी निवासी मान सिंह कुशवाह पुत्र किशन लाल कुशवाह प्राइवेट जॉब करता है। बीते रोज वह घर पर नशे में आया और उसे नशे में गिरते देखकर मां ने समझाने का प्रयास किया तो वह मां से विवाद करने लगा। इस पर आस-पास के लोगों ने उसे फटकारा तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और फांसी का फंदा बनाने लगा। उसे फंदा बनाते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। मामले का पता चलते ही डायल 100 पर तैनात आरक्षक संजय शर्मा व पायलट दीपक भाटिया तथा एएसआई रामसेवक मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई हैसमय पर नहीं पहुंचते तो चली जाती जान डॉक्टरों का कहना है कि अगर कुछ मिनट की देरी हो जाती तो मानसिंह की जान बचाना मुश्किल हो जाता। अभी युवक खतरे से बाहर है और अस्पताल में भर्ती है

May 21 2021