दोस्त की मदद से पहले अगवा किया, फिर दुष्कर्मपरिवार के साथ किराए से रहती थी छात्रा, मामला दर्ज ग्वालियर। कमरे में सो रही नाबालिग छात्रा को मकान मालिक के बेटे ने दोस्त की मदद से पहले तो अगवा किया लिया। इसके बाद उसके साथ आरोपियों ने जबरन गलत काम किया। दूसरा आरोपी दुष्कर्म कर पाता उससे पहले ही घर में जगार होने पर उन्होंने छात्रा को धमकाकर कमरे से निकाल दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका की है। वारदात की शिकार छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तब परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया हैग्वालियर थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका निवासी सत्रह वर्षीय नाबालिग बारहवीं कक्षा की छात्रा है और वह परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। बीती रात छात्रा अपने कमरे में सो रही थी कि तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा और छात्रा का मुंह बंद कर उठाकर अपने कमरे में ले गया और यहां पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो सत्यम ने उसके हाथ पकड़े और नीलू ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सत्यम उससे गलत काम करने का प्रयास कर रहा था तो मकान में रहने वाला अन्य किराएदार जाग गए तो वह डर गए और छात्रा को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे व उसके पिता को जान से मार देंगे। वारदात की शिकार छात्रा रोते हुए अपने कमरे में पहुंची और माता-पिता को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत कीभाई मानती थी आरोपियों कोछात्रा ने बताया कि वह दोनों आरोपियों को भाई मानती थी वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं पसीजे और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया है
May 21 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









