राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने नगर निगम को सौंपे 10 पेयजल टैंकर व ट्रेक्टर छावनी क्षेत्र की बस्तियों में घर-घर पहुँचेगा पानी
May 21 2021
ग्वालियर 21 मई मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के आह्वान पर चलाए जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर नगर निगम को पेयजल के 10 टैंकर व ट्रेक्टर सौंपे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से ये टैंकर व ट्रैक्टर नगर निगम को प्रदान किएराज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने बताया कि इन टैंकरों के माध्यम से छावनी और कैंटोनमेंट क्षेत्र के 10 वार्डों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र एवं नगर निगम में शामिल हुए ग्रामीण वार्डों की पेयजल समस्या के स्थायी निदान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मौजूद गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र की जनता को पेयजल की दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने नगर निगम को पेयजल टैंकर मुहैया कराए हैं। श्री कुशवाह ने कहा जरूरत पड़ने पर और भी टैंकर प्रदान किए जाएंगे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









