10 रुपए में भरपेट भोजन दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी धन्यवाद.कोरोना काल में गरीबों के लिए वरदान बनी दीनदयाल रसोई अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच के लिए समाजसेवी दान देकर करें सहयोग
May 21 2021
ग्वालियर - कोरोना संक्रमण के संकट के बीच जहां 10 रुपए में एक समोसा भी नहीं मिल रहा है, वहीं हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दूरदर्शी सोच के कारण आज इस संकट के समय में हम जैसे जरूरतमंद लोगों को 10 रुपए में गरमा गरम भरपेट स्वादिष्ट भोजन मिल रहा है इसके लिए मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह कहना है बस स्टैंड पर मजदूरी का कार्य करने वाले कन्हैया लाल का जोकि प्रतिदिन काम पर आते ही पहले दीनदयाल रसोई में भोजन करते हैं, फिर अपना कार्य करते हैंबस स्टैंड पर मजदूरी का कार्य करने वाले श्री कन्हैया लाल ने बताया कि उनके परिवार में तीन लोग हैं। जिसमें एक वह और उनकी बीमार पत्नी और एक बेटा। सुबह जब वह काम के लिए निकलते हैं तो उनकी बीमार पत्नी उनके लिए भोजन नहीं बना पाती हैं। जिसके कारण वह ज्यादातर बिना खाना खाए ही घर से निकल आते हैं और फिर बस स्टैंड पर नगर निगम द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में भोजन करते हैंउन्होंने बताया कि उन्हीं की तरह शहर में हजारों मजदूर ऐसे हैं जो कि कोरोना काल के चलते काम धंधा नहीं मिल पाने के कारण परेशान रहते हैं और थोड़ा बहुत जो कमाते हैं वह उनके परिवार के लिए ही पूरा नहीं होता तो वह स्वयं अच्छा खाना कैसे खाएं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई दीनदयाल रसोई इस समय ऐसे हजारोंमजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही है जोकि उन्हें 10 रुपए में भरपेट स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करा रही हैनगर निगम द्वारा तीन स्थाई एवं एक चलित रसोई का किया जा रहा है संचालननगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने बताया कि शहर के 3 स्थानों पर संचालित स्थाई दीनदयाल रसोई एवं एक चलित दीनदयाल रसोई के माध्यम से अन्य आवश्यक स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को प्रतिदिन सुबह व शाम के समय शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा पूर्ण सेवा व समर्पण भाव के साथ दीनदयाल रसोई सेवा प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाई जा रही है । जिसके तहत नगर निगम द्वारा रोडवेज बस स्टेंड, झांसी रोड बस स्टैंड एवं राजपाएगा रोड नया बाजार पर स्थाई दीनदयाल रसोई चलाई जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक एवं शाम को 5:30 बजे से 8:30 बजे तक जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है । इन तीनों दीनदयाल रसोई में लगभग 3500 नागरिकों को प्रतिदिन सुबह व शाम का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही चलित दीनदयाल रसोई द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों महाराज बाड़ा, जया रोग अस्पताल परिसर, मुरार अस्पताल परिसर एवं विभिन्न झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्रों में पहुंच कर गरीब ,असहाय,निराश्रित, बेरोजगार लोगो को जिनके पास भोजन के लिए 10 भी नहीं है ऐसे लगभग 1500 जरूरतमंद लोगों को दीनदयाल रसोई द्वारा सुबह व शाम को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैनिगमायुक्त ने की सहयोग की अपीलनिगमायुक्त श्री वर्मा ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक संगठन इस योजना को और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने हेतु नगर निगम ग्वालियर के कोटक महिंद्रा बैंक के खाता क्रमांक 0311633 188 एवं आईएफएससी कोड KKBK0005927 में राशि जमा कर सहयोग प्रदान कर सकते हैं जोकि आयकर अधिनियम 80(C) के प्राबधनानुसार आय कर से मुक्त है इसके अलावा दीनदयाल रसोई के अंदर पर केंद्र पर खाद्य सामग्री दान कर समाजसेवा में सहभागी बनें। समाजसेवी एवं संस्थाएं ऑनलाइन दान प्रदान कर सकती हैं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









