संक्रमण दर कम, काम पर फोकस वापस स्मार्ट सिटी के तहत बनाई जा रही स्मार्ट रोड के निर्माण कार्य का निगमायुक्त नें किया निरिक्षण...कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुये गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने के दिये निर्देश
May 19 2021
ग्वालियर 19 मई स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में 15.62 किलोमीटर की स्मार्ट रोड परियोजना क्रियांवित की जा रही है, इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक स्मार्ट रोड के साथ साथ महाराज बाडा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग सहीत कई कार्य किये जाने प्रस्तावित है। इस परियोजना के क्रियांवन को लेकर आज बुधवार को निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने थीम रोड पर चल रहे निमार्ण कार्य का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह सहीत संबंधित विभागो के नोडल अधिकारी कर्मचारी विशेष रुप से मौजूद थेनिगमायुक्त श्री शिवम वर्मा नें स्मार्ट रोड के प्रथम चरण के तहत थीम रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के निरिक्षण के दौरान संबंधित कंपनी के अधिकारियो को निर्देशित किया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये इस परियोजना का कार्य गुणवत्ता के साथ समय सारणी बनाकर पूर्ण करे। साथ ही निमार्ण स्थल पर कार्य कर रहे प्रत्येक मजदूर, कर्मचारीयो का कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण कराना भी सुनिश्चित किया जाये। श्री वर्मा नें संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि इस क्षेत्र में स्मार्ट रोड के निर्माण के दौरान विभिन्न जरुरी यूटिलिटी जैसे बिजली, पानी, सीवेज लाइन और स्टाँर्म वाटर वाली लाइन का अन्य विभागो के साथ समन्यवय बनाकर कार्य करे ताकि स्मार्ट रोड के निर्माण के दौरान अन्य विभागो द्वारा किये गये अन्य कार्य़ो में दिक्कत न हो। श्री वर्मा नें निर्देशित किया कि स्मार्ट रोड के प्रथम चरण को अगले दो महिने में गुणवत्ता केपूरा करे । निरिक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ साथ श्रीमती जयति सिंह नें स्मार्ट रोड परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी से निगमायुक्त को अवगत कराया। साथ ही उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना महामारी के चलते निमार्ण कार्य में कुछ विलंब हुआ था, लेकिन अब जल्द से जल्द इस कार्य को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा रहा हैनिरिक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के कार्य़पालन यंत्री श्री अंकित शर्मा सहीत नगर निगम और संबंधित एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी विशेष रुप से उपस्थित थे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









