दो बदमाशों को पुलिस ने शॉर्ट एनकांउटर में किया गिरफ्तार
May 18 2021
ग्वालियर रात 8.45 बजे पुलिस को खबर मिली कि थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत अर्रू तिराहा हाईवे के पास अज्ञात 5 बदमाशों द्वारा एक्सयूीव कार सवार दंपत्ति से उनकी सफेद रंग की कार तथा 20 हजार रूपये नगदी लूट कर फरार हो गये हैं।लूट के दौरान एक बदमाश ने फरियादी के हाथ में गोली भी मार दी है । जो उसके बांये हाथ की हथेली में लगी। उक्तलूट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एसपी अमित सांघी द्वारा एएसपी दक्षिण श्रीमती हितिका वासल, एएसपी पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, एएसपी शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर, देहात जयराज कुबेर को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग लगाकर लूट की घटना कारित करने वाले बदमाशों की घेराबंदी करने के लिये निर्देशित किया गया। एएसपी सुमन गुर्जर ने 30 मार्च को थाना थाटीपुर में हुए हत्या के आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी उसे भी उक्तलूट के बदमाशों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
डबरा हाईवे पर लूटी गई सफेद एक्सयूीव कार को मालनपुर की ओर जाते देखा गया है। इसी सूचना पर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया को क्राईमब्रांच व थाना पुलिस की टीमों का नेतृत्व कर लुटेरों की धरपकड़ करने के लिये तैनात किया गया। सीएसपी महाराजपुरा स्वयं मालनपुर स्थित एनएच 92 ढाबा पर मय पुलिस बल के पहुंचे।सीएसपी महाराजपुरा द्वारा थाना प्रभारी मालनपुर, थाना प्रभारी गौहद चौराहा तथा थाना प्रभारी मेहगांव एवं पुलिस कंट्रोल रुम भिण्ड को जरिये दूरभाष व वायरलैस से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों की घेराबंदी करने हेतु बताया गया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









