आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए निगम बनाएगा औषधीय पार्क.आगामी दिवस में शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण करने की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने किया आज वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण
May 17 2021
ग्वालियर। शहर के नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने एवं औषधीय पौधों की जानकारी सहज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में एक औषधीय पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु आज निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारी पार्क श्री मुकेश बंसल को निर्देश दिए कि शहर में एक पार्क ऐसा तैयार किया जाए जिसमें केवल औषधीय पौधे ही लगे होंआगामी बारिश के सीजन को देखते हुए शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण करने की योजना नगर निगम द्वारा तैयार की गई है। इसी की तैयारियों को देखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया जहां विभिन्न प्रकार के पौधे रोपड़ हेतु तैयार किए जाते हैं तथा निगम द्वारा वन विभाग से इन पौधों को खरीदा जाता है। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री वर्मा ने विभिन्न प्रकार के पौधों की जानकारी दी तथा पौधों की साइज एवं उनकी ग्रोथ इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त श्री वर्मा ने कहा कि पौधारोपण के उपरांत पौधों की ग्रोथ जल्दी एवं अच्छी हो इस हेतु बड़े पौधे रोपे जाएंइसके साथ ही निगमायुक्त श्री वर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि कचनार, अमलतास सहित विभिन्न देसी प्रजातियों के पौधे अधिक से अधिक रोपे जाएं तथा विदेशी प्रजातियों के पौधों का रोपण ना किया जाएनिरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव एवं वन विभाग की डिप्टी रेंजर सुश्री स्वाति पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









