सुगम यातायात के लिए निगम का सांड एवं आवारा पशु पकड़ने का अभियान जारी, अभी तक पकड़े 350 से अधिक कांड
May 17 2021
ग्वालियर - नगर निगम ग्वालियर द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं व सांडों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा हैनिगमायुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में 8 अप्रैल 2021 से निरंतर शहर में चलाए जा रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान के तहत आज प्रातः से ही मुरार, रेलवे स्टेशन चैराहा एवं जयेन्द्रगंज आदि क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए निगम के अमले द्वारा अनेक सांडों को पकड़कर गौशाला भिजवाया गयानिगम अमले द्वारा 8 अप्रैल से अभी तक 350 से अधिक सांड पकड़कर गौशाला भिजवाए गए।इसके साथ ही निगम द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। आवारा पशुओं की जानकारी के लिए नियम द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिस पर कोई भी नागरिक शहर में आवारा पशुओं की जानकारी दे सकता है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









