पूजा-अर्चना कर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

May 14 2021

ग्वालियर। शुक्रवार को शहर भर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। श्री भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के द्वारा संक्षिप्त व प्रमुख जन द्वारा कम संख्या के साथ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अभिषेक,पूजन व श्री परशुराम चालीसा का पाठ कर श्री बालेंदु शुला के निवास पर मनाया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालेंदु शुक्ला, प्रकाश नारायण शर्मा, आनंद नारायण गौड़, राम नारायण मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, राम कुमार शर्मा, रवि आनंद गौड़, आदि प्रमुख जन ने पूजा की व महाआरती की व सभी ने भगवान श्री परशुराम जी से विनती की कि प्रभु इस महामारी से विश्व व देश की मानव जाति को मुक्ति प्रदान करे, कृपा करें अपने भक्तों पर।
इस बार कोरोना महामारी के चलते सभी ब्राह्मण संघठन के प्रमुख जनों ने सभी धर्मप्रेमियों से श्री भगवान परशुराम जी का पूजन घर मे ही करने की अपील की गई व सभी ने घर मे ही अपने इष्ट देव की पूजा कर हर्ष उल्लास से की। इस बार चल समारोह भी नही निकाला गया। यह जानकारी जिझौतिया ब्राहमण समाज ग्वालियर के अध्यक्ष राम नारायण मिश्र ने दी। इसके अलावा भी कई स्थानों पर श्रद्धाभाव के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की और घर-परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
ब्राह्मण सभा मुरार ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया, घरों में की पूजा 
ब्राह्मण सभा, मुरार की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। घासमंडी, मुरार पर स्थित परशुराम मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक दूध, दही एवं गंगाजल से किया गया, जनेऊ धारण कराया गया, पीले वस्त्र पहनाये गए। फूलमाला एवं तिलक कर महाआरती की गई। मंदिर में फूलबंगला भी सजाया गया एवं विधुत रंगीन रोशनी की गई। कोरोना काल में शासन के नियमों का पालन करते हुए मंदिर प्रांगण में मंदिर प्रबंधन के सीमित लोग ही थे।
इस मौके पर ब्राह्मण सभा द्वारा गरीब लोगों को भोजन कराया गया, गायों को चारा पक्षियों को दानापानी उपलध कराया गया। विप्र बंधुओं ने घरों में ही भगवान परशुराम की पूजा कर जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष पं. नरेश कटारे, वासुदेव शर्मा, आत्माराम पाठक, विजय शर्मा, यतेन्द्र तिवारी, रामबाबू शर्मा, राजीव थापक, संतोष पाठक, भरत पाठक, लालू दुबे, मुनीशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।
रामलीला समारोह समिति ने परशुराम जयंती व ईद की दी शुभकानाएं 
श्रीरामलीला समारोह समिति के समस्त पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। समिति के समस्त पदाधिकारियों ने शहर के लोगों से अपील की है कि वर्तमान में जारी महामारी को देखते हुए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए जयंती मनाएं। समिति ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई भी दी। समिति के लोगों ने इस महामारी से निपटने के लिए मास्क, सामाजिक दूरी व सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की। समिति की ओर से विष्णु गर्ग, विमल जैन, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विजय गोयल, पीतांबर लोकवानी, गुड्डू वारसी, सुरेश बंसल, रामनारायण मिश्रा, राजेश ऐरन, राधेश्याम भाकर, सत्य कुमार मिश्रा, रमेश चौरसिया, उमशंकर सोनी, रुचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग आदि लोगों ने बधाई दी है।