शादी में जुटा रखी थी भीड़, पुलिस पहुंची तो पत्तल लेकर भागे मेहमान, दो घंटे में खत्म की रस्में
May 14 2021
ग्वालियर। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर शादियां और सामूहिक विवाह सम्मेलनों को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। जहां से भी शादी समारोह की सूचना मिली, वहां प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल पहुंची। चीनोर के छीमक गांव में शादी चल रही थी। पुलिस पहुंची, तो यहां मेहमान पत्तलें लेकर भागने लगे। पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे के पिता को बुलाकर फटकार लगाई। साथ ही, दो घंटे में शादी खत्म कराने के बाद एफआईंआर भी दर्ज की है। इसी तरह एसडीएम मुरार पुष्पा पुषाम ने मुरार के गणेशपुरा में दो लड़कियों की शादी में पहुंचकर एक घंटे में कार्यक्रम निपटवाया। साथ ही, दुल्हनों के पिता पर एफआईंआर के निर्देश दिए हैं।
छीमक गांव में कालीचरण सिंह के घर में बेटी की शादी थी। कार्यक्रम दिन में ही होना था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रतिबंध के बाद भी गांव में शादी हो रही है, जबकि आसपास के गांव में कोरोना संक्रमण फैला है। इस पर थाना प्रभारी दीपक गौतम टीम के साथ वहां पहुंचे। वहां मेहमानों की दावत चल रही थी। लोगों की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी वह पत्तलें उठाकर भाग गए। मिनटों में पंडाल खाली हो गया। अंदर हलवाई पंडाल में पुलिस पहुंची, तो वहां करीब 200 लोगों का खाना बना रखा था। पुलिस ने खाना जब्त किया। दो घंटे में पूरी शादी कराकर दूल्हा-दुल्हन को विदा किया। साथ ही, दुल्हन के पिता पर एफआईंआर दर्ज की गई।
नागिन डांस पर चल रहा था डांस, पुलिस देख भागे
इसी छीमक गांव में एक अन्य स्थान पर देवेन्द्र पुत्र उत्तम सिंह परिहार के घर पर भी शादी का आयोजन चल रहा था। लड़की की शादी थी दोपहर में ही बारात आ गई थी। शादी में दो दर्जन लोग बीन की धुन पर नागिन डांस कर रहे थे। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। यहां पुलिस ने दुल्हन के पिता देवेन्द्र को फटकार लगाई। यहां भी सिर्फ एक घंटे में शादी की रस्में पूरी करवा दी गईं।
एसडीएम ने अपने सामने करवाए फेरे
उपनगर मुरार के गणेशपुरा गांव में किसान लोकमन सिंह के घर में दो बेटियों नीलम और हेमवती की शादी थी। शुक्रवार दोपहर एसडीएम मुरार पुष्पा पुषाम को सामूहिक विवाह की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ वहां पहुंची। टीम को देखकर गांव के लोग भाग गए। वहां भीड़ भाड़ लगी थी। एसडीएम ने दोनों लड़कियों के फेरे अपने सामने करवाए। एक घंटे में रस्में पूरी करवाकर शादी का सामान समेटने के निर्देश दिए। साथ ही, दुल्हनों के पिता लोकमन व मां सोमवती से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि शादी में सिर्फ 20 से 30 लोग ही बुलाए थे। अंदर 200 से ज्यादा लोगों का खाना बना मिला। इस पर एफआईंआर के निर्देश दिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









