विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए जनसहयोग से पानी के 5 नवीन टेंकर नगर निगम को किये समर्पित क्षेत्र के पेयजलग्रस्त ईलाकों में इससे जनता को मिलेगी राहत - गोयल
May 13 2021
16 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम, पिण्टोपार्क, जड़ेरूआ, हुरावली, सिंधिया नगर, चन्द्रवदनी नाका, महलगांव, विक्की फेक्ट्री, नीमचन्दोहा, बाले का पुरा, कोठे की सराय, केदारपुर छोटी मड़ैयां, बड़ी मड़ैया, नारायण बिहार, नदी पार टाल आदि क्षेत्रों में व्याप्त पेयजलसंकट के कारण क्षेत्रवासी परेषानी का सामना कर रहे हैं । इसी तारतम्य में आज जनसहयोग से क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने आज जनसंपर्क कार्यालय मुरार पर नगर निगम ग्वालियर को 5 नवीन पेयजल टेंकर समर्पित किए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, भाजपा के प्रदेष मंत्री मदन कुषवाह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अषोक जादौन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा, वरिष्ठ नेता रामप्रकाष बघेल, पुरूषोत्तम बनोरिया, अविनाष यादव, रमाकांत महते, प्रेम मण्डेलिया, देवेन्द्र पटेल, नृपत सिंह तोमर, पूर्व पार्षदगण- षिवराम जाटव, पुरूषोत्तम टमोटिया, पोहप सिंह, जबर सिंह, बलवीर सिंह तोमर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थेइस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजलसंकट को देखते हुए जनसहयोग से पानी के नवीन 5 टेंकर नगर निगम को समर्पित किए गए हैं इससे पेयजलग्रस्त क्षेत्रों के निवासियों को काफी राहत मिलेगी । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन टेंकरों की संख्या को ओर बढ़ाया जायेगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









