पुलिस ने किए अनेक वाहनों के चालान

May 13 2021

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर में आवागमन के साधनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है बाबजूद इसके शहर में ऑटो और टेपो के साथ ई-रिशा धड़ल्ले से चल रहे हैं। आज सुबह पुलिस ने फूलबाग पर बेरीकेटस लगाकर आवागमन के साधनों पर फोकस करते हुए कई वाहनों के चालान काटे और चालक को वाहन ना चलाने के निर्देश।
शहर में बेखौफ घूम रहे ऑटो और टेम्पो की शिकायतें पुलिस व प्रशासन को शिकायतें मिल रहीं थीं। जबकि शहर में ऑटो व टेम्पो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ। इन्ही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आज सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल को फूलबाग पर तैनात किया गया और पुलिस ने इस दौरान कई टेम्पो और ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इस दौरान ऑटो और टेम्पो चालकों द्वारा पुलिस के समक्ष कई बहाने बनाए गए और चालान ना करने की गुहार लगाई पर पुलिस अधिकारियों ने एक ना मानी और बिना परमीशन के फर्राटे से दौड़ रहे वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।