तीसरे दिन शहर की 20 बस्तियों में 705 परिवारों तक पहुंचा एबीवीपी का आरोग्य अभियान
May 13 2021
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ग्वालियर महानगर द्वारा आरोग्य अभियान के तीसरे दिन ग्वालियर शहर की 20 बस्तियों में 705 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। जिसमें आदिवासी बस्ती, चकलेश्वर बस्ती, बंदा वस्ती, महेशपुरा बस्ती, बंजारा बस्ती, आदि बस्तियों में आज लोगों के घर घर जाकर स्क्रीनिंग एवं ऑक्सीजन की जांच की गई। अभियान के दौरान जिन लोगों में संक्रमण हल्के फुल्के लक्षण पाए गए, उन्हें आयुर्वेदिक दवा तथा अणु तेल वितरित किया गया। इस अभियान में पहले दिन 107 परिवारों तथा दूसरे दिन 360 तथा चौथे दिन 705 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। साथ ही संक्रमित हुई बस्तियों का सैनिटाइजेशन भी करा रहे हैंबस्तियों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण के साथ साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिन घरों में सभी संक्रमित मिले हैं ऐसे परिवार वालों को एबीवीपी के कार्यकर्ता संपर्क करने के बाद सभी को भोजन उपलब्ध करा रहे है। विद्यार्थी परिषद के इस अभियान का बस्तियों के लोगों से अच्छा सहयोग मिल रहा है तथा इस अभियान में सहयोग करने की भूमिका में आगे आ रहे हैंएबीवीपी ग्वालियर द्वारा 10 दिनों तक चलाए जाने वाले इस आरोग्य अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तियों में दवा वितरण, काढा वितरण, सैनिटाइजेशन किया जा रहा हैवर्तमान समय में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। और कोई भी टीम जब उनके घर पहुंचती है। तो वह हल्की फुल्की समस्या बताने से झिजकते नहीं हैपरिषद के कार्यकर्ता लोगों को घर से बाहर ना निकलने, अपने हाथों को लगातार साबुन से धोने, मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने, पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान के दौरान देखने में आया है कि लोग वैक्सीनेशन को लेकर भ्रमित हैं तथा लोगों के अंदर वैक्सीन को लेकर डर बना हुआ है। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन के महत्व को लोगों को समझाया तथा वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। एबीवीपी का यह आरोग्य अभियान युवाओं को प्रेरणा दे रहा है कि हमारा जीवन सिर्फ स्वयं के लिए नहीं देश तथा समाज के लिए भी जीना हमारा दायित्व है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









