निजी अस्पतालों की मनमानी को लेकर शहर की 38 संस्थाओं ने की ऑनलाइन मीटिंग
May 13 2021
ग्वालियर। शहर में कोरोना काल के अंतर्गत निजी अस्पतालों द्वारा की जा मनमानी को लेकर शहर की संस्थाओं और संगठनों ने एक होना शुरू कर दिया है। शहर की संस्थाओं द्वारा आम जनता के साथ इस मुहीम को सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया गया है और जोर शोर से निजी अस्पतालों की मनमानी कों लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसने का काम हो रहा है। आम जनता भी इन संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निजी अस्पतालों के खिलाफ मुहीम मे शामिल हो रही है।
इस ऑनलाइन मीटिंग में सभी संगठनों ने एक मत होकर ये तय किया कि सभी संगठन ग्वालियर कलेक्टर को अपना-अपना आवेदन सोंपेंगी और प्रशासन से माँग करेंगी कि इस कोरोना महामारी के इलाज का एक न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाए जो कि सभी निजी अस्पतालों मे समान रूप से लागू हो जिससे ग्वालियर की जनता कों आर्थिक महामारी से बचाया जा सके। प्रशासन से जो मांग की जाएगी उसमे ऑक्सीजन, बेड, वेंटीलेटर, दवाइयाँ, जाँच आदि के निर्धारित मूल्य की सूची प्रत्येक निजी अस्पतालों के बाहर लगाने कों लेकर बात हुई।
संगठनों की इस मीटिंग के अंतर्गत ग्वालियर के उन अस्पतालों और डॉक्टरों की भी चर्चा की गई जो इस कोविड काल में मरीज़ों की यथासम्भव सहायता करने में लगे हैं और साथ ही सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का भी सम्मान करने के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इस ऑनलाइन मीटिंग का संचालन आकाश बरुआ और पं. अंकित शर्मा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









