फिर बाजारों में उमड़ी भीड़, कोरोना गाइडलाइन का पालन भूल रहे लोग

May 13 2021

 ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को लेकर भले ही शहर में कोरोना कफ्र्यू लगा हो पर जरा सी राहत मिलते ही लोग कोरोना भूल जाते हैं और बाजारों में बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ती है। इन दिनों ईद को लेकर बाजारों में सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों का मेला सा लगा रहता है और खरीदारी को लेकर लोग ना सिर्फ कोरोना को भूल गए बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का भी ख्याल रखना भूल गए। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं और सरेआम कोरोना गाइडलाइन की ध"िायां उड़ाने में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में कोरोना को लेकर लंबे समय से कोरोना कफ्र्यू लगा हुआ और सुबह केवल दो घंटे के लिए दूध, सब्जी व फल आदि की खरीदारी के लिए दुकानों को खोलने की छूट मिली है लेकिन दूध और सब्जी की आड़ में लोग कोरोना को भूल गए और दूध व सब्जी के अलावा सभी प्रमुख बाजार भी धड़ल्ले से खुल रहे हैं। जब बाजार खुलने लगे तो बाजारों में लोगों की भीड़ ऐसे उमडऩे लगी मानो शहर से कोरोना बिल्कुल गायब हो गया हो। सुबह से ही बाजारों में जो भीड़ उमड़ रही है वह ना सिर्फ अपने आपको संक्रमित कर रही है बल्कि उससे उनके आसपास के लोगों पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यहां यह बताना भी जरूरी है एक ओर जहां पुलिस और प्रशासन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए कोरोना कफ्र्यू लागू कर कई गतिविधियों को प्रतिबंधित कर लोगों को घरों में रहने की समझाइश देने में लगा हुआ है वहीं आमजन हैं कि मानने को तैयार नहीं हालांकि जिस रफ्तार से कोरोना ने शहर में संक्रमण फैलाया है उससे लोगों में भय जरूर है पर भय होने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। यहां तक कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी भूल गए और बाजारों में उमडऩे वाली भीड़ कोरोना को बढ़ावा दे रही है। बाजारों का जो हाल है वह कोरोना को लेकर अच्छा संकेत नहीं है।
पुलिस के डंडो की परवाह भी नहीं
बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग ऐसे खरीदारी करने में जुटे हुए है मानो कोरोना पूरी तरह से गायब हो गया। पुलिस का ाय भी उन्हें घरों में कैद नहीं कर पा रहा और पुलिस की डंडा परेड की परवाह किए बगैर लोग बाजारों में सुबह से लेकर दोपहर तक ऐसे उमड़ रहे हैं मानो फ्री में सामान मिल रहा हो।
सभी प्रमुख बाजारों में उमड़ रही है भारी भीड़
कोरोना कफ्र्यू के दौरान केवल दूध, सब्जी को सुबह के समय महज दो घंटे के लिए छूट है लेकिन इसके बाबजूद भी व्यवसाई सारे बाजारों को खोल रहे हैं और बिना मास्क के ग्राहकी करने में जुटे हुए हैं। यह किसी एक बाजार की स्थिति नहीं बल्कि कमोवेश शहर के सभी प्रमुख बाजारों का यही हाल है। बिना अनुमति के व्यवसाई शटर डालकर अपना व्यवसाय करने में जुटे हुए हैं। अगर पुलिस वाहन आता है तो इधर-उधर हो जाते हैं और जैसे ही पुलिस गायब होती है वैसे ही शटर खोलकर धड़ल्ले से व्यवसाय शुरू कर देते हैं।