युवक ने अपनी ही प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।
May 12 2021
ग्वालियर. हत्या करने के बाद स्वयं मुरार थाने पहुंच गया और बोला-साहब मैंने एक ब्लैकमेलर की हत्या की है। यह सुनकर पुलिस हैरत में पढ़ गयी और इसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो वहां युवती का शव पड़ा हुआ मिल गया। घटना मंगलवार की शाम बैजल कोठी मुरार की है। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिकं एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को घटनास्थल पर जांच के लिये बुलाया गया । युवती और हत्या के आरोपी के बीच 7-8 वर्षो से प्रेमप्रसंग चल रहा था। युवती, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में मुरार और वर्ष 2020 में थाटीपुर थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा चुकी थी
उपनगर मुरार के बैजल कोठी निवासी अजयसिंह तोमर उर्फ कालू घर में ही किराना दुकान चलाता है। उसका मुरार में ही रहने वाली 26 वर्षीय नीलम राजपूत पुत्री तिलक सिंह राजपूत से बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूरा इलाका उनके प्रेम संबंध को जानता है। पर कुछ समय से दोनों के बीच जम नहीं रही थी। यही कारण था कि वर्ष 2018 में नीलम ने कालू पर मुरार थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई। पर मामला कोर्ट में विचाराधीन रहा। इसी बीच फिर बात बिगड़ी तो एक साल पहले थाटीपुर थाने में नीलम ने फिर अजय उर्फ कालू के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके बाद से अजय के दिमाग पर वह चढ़ गई थी। अजय ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। मंगलवार की शाम 7 बजे के लगभग अजय ने कुछ बात करने नीलम को अपने घर बुलाया। उसके आने के बाद वह उसे दुकान में लेकर गया। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। जिस पर अजय उर्फ कालू ने नीलम की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सीधे वहां से निकलकर मुरार थाना पहुंचा और हत्या करना कुबूल कर लिया। उसके हत्या की कहानी सुनाते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल पुलिस की टीम बैजल कोठी स्पॉट पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल की है। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया हैआरोपी अजय ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने कहानी सुनाई है। कि प्रेमिका उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उसका जीना हराम कर दिया था और वह परेशान हो चुका था। इसलिये उसे मिलने बुलाया और हत्या कर दीघटनास्थल देखकर लग रहा है कि नीलम ने अजय से बचने के लिये काफी संघर्ष किया होगा, क्योंकि उसके चेहरे पर नाखून के निशान है और उसके नाखूल में भी खाल फंसी है। जो आरोपी की मानी जा रही है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
अंतर्राष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है राष्ट्रीय बालरंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एक बीघा से एक लाख रूपए की कमाई करने वाले किसानों को किया जाए सम्मानित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महर्षि अरबिंदो घोष की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विधानसभा में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं।
मुख्य सचिव श्री जैन की अध्यक्षता में हुई पी.एम सेतु संचालन समिति की बैठक
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मध्यप्रदेश को दी बधाई, मतदाता सूची पुनरीक्षण में हासिल की बड़ी उपलब्धि
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही
मध्यप्रदेश में 6 दिसंबर को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर लाचुंगपा भारत-चीन सीमा सिक्किम से गिरफ्तार
भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग की हुई रंगारंग शुरूआत
जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला 8 दिसम्बर को
खाद्यान्न भंडारण अब होगा फुल-प्रूफ: निरीक्षण, नमी और फ्यूमिगेशन ऐप से व्यवस्था होगी रियल-टाइम
अलौकिक संगीत यात्रा में श्रोताओं को स्पंदित कर गया सुर, ताल और भावनाओं का अनूठा संगम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









