घर में रहकर ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाएंगे भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव- भागवताचार्य पं.घनश्याम शास्त्री जी
May 11 2021
ग्वालियर!! श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने सभी से आग्रह किया कि सभी घर पर रहकर ही मनाएंगे परशुराम जन्मोत्सव वैशाख शुक्ल तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार जिनका पितामह भृगु द्वारा हब सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनन्तर "राम", जमदग्नि का पुत्र होने के कारण "जामदग्न्य" और शिवजी से विद्या प्राप्त करके शिव प्रदत्त परशु धारण करने के कारण वे "परशुराम" कहलाये। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे श्री परशूराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोसेवा प्रकोष्ठ सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने बताया की ऋषी जमद्ग्नी को गुलाब और अपनी गाय अती प्रिय थी जिसके कारण भगवान परशुराम गुलाब पुष्प सहर्ष स्वीकार करके शीघ्र मनोकामना पूर्ण करते हैं! 14 मई को गजकेशरी मुहूर्त भगवान परशुराम का अभिषेक करें, और दीपक जलायें, आरती करें, पीला भोग अर्पण करें, एवं प्रभु भगवान परशुराम जी से प्रार्थना करें की - "इस महामारी आपदा से सम्पूर्ण विश्व की रक्षा करें"।अपने व्यवस्था अनुसार भगवान की प्रतिमा या छायाचित्र पर जल स्नान करायें यदि सम्भव हो तो वस्त्र या भाव करके रक्षा सूत्र अर्पण करें यदि सम्भव हो तो गौ सेवा करते हुये गऊ माता को भोग अर्पण करें। प्रसाद में पीला मिस्ठान पीले फल आदि से भोग लगाएं! भागवत आचार्य जी ने सभी संघ के बंधुओं एवं सदस्यों से आग्रह किया है की लाकडाऊन का पालन करते हुये सभी अपने घर पर ही भगवान श्री का जन्मोत्सव मनाएं ! इस दिन सम्भव हो तो कम से कम 2 गरीबों को भोजन सामग्री का दान करें। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री विजय शर्मा जी ने अपील की है अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले कोरोना से खुद को बचायें, मास्क लगाए, सेनेटाइजर का प्रयोग करें।खुद सुरक्षित रहें..परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखें।कोरोना संक्रमण से डरें नही.. निडर होकर लडें.. सामना करें।दूसरों का भी आत्मबल बढ़ायें।श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सभी सदस्य घर पर रहकर ही श्री परशुराम जन्म उत्सव मनाएंगे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









