बारिश से पूर्व हो जाए सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूर्ण : निगमायुक्त ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज मंगलवार को अमृत योजना के तहत नगर निगम द्वारा शहर में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं सीवर व पेयजल की लाइनों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए
May 11 2021
सिटी सेंटर स्थित नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने अमृत योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएइसके साथ ही निगमायुक्त श्री वर्मा ने सीवर लाइनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बारिश से पूर्व हर हाल में सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लें जिससे गली मोहल्लों में एवं सड़कों पर जलभराव की स्थिति ना बने। इसके साथ ही सीवर लाइनों की सफाई के लिए जो भी कर्मचारी उतारे जाएं वह पूर्ण संसाधनों व आवश्यक मशीन के साथ सीवर लाइन में उतरे तथा पूरी सुरक्षा के साथ सिविल लाइन की सफाई करें। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सीवर लाइनों की सफाई के लिए ज्यादा से ज्यादा मशीनरी का उपयोग करें मैनुअली सीवर लाइनों की सफाई कम से कम कराएं जहां मशीन से काम ना हो पाए ,वहीं केवल मैनुअली सफाई कराएं अन्यथा मशीनरी का उपयोग कर ही सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूर्ण करेंइसके साथ ही बैठक में जल जीवन मिशन को लेकर चर्चा की गई तथा उक्त संबंध में संबंधित अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गएबैठक में अमृत योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा जल शोधन संयंत्र एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण व संचालन के साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए डाली जा रही लाइनों के कार्य को लेकर भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएबैठक में अधीक्षण यंत्री श्री आर एल एस मौर्य, कार्यपालन यंत्री श्री आर के शुक्ला, श्री अनमोल कोचर, नोडल ऑफिसर सीवर संधारण श्री राजेंद्र सिंह भदोरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेनिगमायुक्त ने किया जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण
अमृत के कार्यों की समीक्षा बैठक के उपरांत नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने जलालपुर में बनाए जा रहे जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर संयंत्र को प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









